#Social
रसोई घर की मरम्मत के ऑर्डर

Drink Recong. रिकांग पिओ। रिकांगपिओ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यालय सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय मेस समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजस्व, बागबानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। विद्यालय में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के मदों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। वर्ष 2024 में विद्यालय में आयोजित की गई गतिविधियों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। राजस्व मंत्री ने विद्यालय में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों की अद्यतन स्थिति का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश
दिए।
उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को विद्यालय में 24 घंटे पानी की सुचारू उपलब्धता करने के आदेश दिए। विद्यालय के रसोई घर की मरम्मत के संबंधित विभाग को आदेश दिए। राजस्व मंत्री ने सभी मदों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या शशि कांता कुमारी ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सोनम नेगी, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रिकांग पीओ उत्तम चंद चौहान, खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी धनवीर ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अध्यापकगण सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।




