राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ी, कस्टडी पर कल सुनवाई

Ram Mandir Case: अयोध्या: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद सभी आठ आरोपियों को सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद प्रभारी न्यायाधीश प्रतिभा नारायण ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 27 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी। इससे पहले मामले के जांच अधिकारी आशुतोष तिवारी ने अदालत में हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया था।

25 जून को हुई थी गिरफ्तारी

इस मामले में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू को 25 जून को गिरफ्तार किया गया था। 26 जून को सभी को अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बाद में एंटी करप्शन कोर्ट ने उनकी हिरासत 13 जुलाई तक बढ़ाई थी।

टिन्नू और सुभाष की कस्टडी पर मंगलवार को होगी सुनवाई


मामले के दो प्रमुख आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव की पुलिस कस्टडी की मांग पर अदालत मंगलवार को सुनवाई करेगी। जांच अधिकारी ने दोनों आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर देने की मांग की है। अदालत के फैसले के बाद आगे की जांच की दिशा तय होगी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button