रायपुर ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के

रायपुर। RAIPUR : रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बीरगांव निवासी अमित रॉय ने युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है। लगभग 15 वर्षों से राजनीतिक संगठन, युवा जुड़ाव, सामाजिक अभियानों और जनसंपर्क गतिविधियों में सक्रिय अमित रॉय ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है।

अमित रॉय वर्ष 2017 से युवा कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में युवा इकाइयों के गठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान के दौरान 300 से अधिक नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने में योगदान दिया है। इसके साथ ही छात्र, किसान और मजदूर वर्ग से जुड़े जागरूकता शिविरों, रोजगार मेलों और सामाजिक अभियानों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

– Advertisement –

Ad image

वर्ष 2022 में ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उन्होंने संगठनात्मक बैठकों, प्रशिक्षण शिविरों और नेतृत्व विकास कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की। वहीं 2023 के विधानसभा चुनाव में रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के जनसंपर्क अभियान में बीरगांव युवा कांग्रेस प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का काम किया।

– Advertisement –

Ad image

 

वर्तमान में अमित रॉय बीरगांव व्यास तालाब मंडल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को लेकर ग्रामीण युवाओं के बीच लगातार जनजागरूकता अभियान चलाए हैं।

 

अमित रॉय का कहना है कि यदि उन्हें रायपुर ग्रामीण विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने का अवसर मिलता है तो वे हर गांव में युवा कांग्रेस की इकाई स्थापित करने, सदस्यता अभियान को व्यापक बनाने, संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को संगठित कर संगठन और समाज दोनों को नई दिशा देने का प्रयास उनकी प्राथमिकता होगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button