रायपुर : पुलिस वाहन का टायर फटा, जा टकराई पेड़ से

रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छत्तीसगढ़ क्लब के सामने तेज रफ्तार से आ रही पुलिस की सूमो वाहन अचानक पेड़ से जा टकराई। हादसा उस समय हुआ जब वाहन का अगला टायर फट गया जिससे सूमो बेकाबू होकर सड़क के दूसरी ओर लगे पीपल के पेड़ से जा भिड़ी।

गनीमत रही कि यह घटना देर रात की है जिस समय सड़क पर ट्रैफिक न के बराबर था। अन्यथा बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। हादसे में पुलिस वाहन का चालक घायल हो गया जिसे तत्काल मदद की आवश्यकता थी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची।

ऐसे में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को सूमो से बाहर निकाला और गश्ती वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन पुलिस लाइन की है और ड्यूटी पर तैनात थी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और मामले की जांच जारी है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button