रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

सिमगा,रायपुर। CG NEWS: रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास बनसांकरा के करीब आज सुबह लगभग 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सब्जी से भरी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के घेरे (रेलिंग) से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के तुरंत बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

– Advertisement –

Ad image

गनीमत रही कि हादसे के समय ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा जनहानि टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया गया। आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button