रायपुर में आधी रात सड़क पर केक काटकर मचाया उत्पात, 9 युवक गिरफ्तार

Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में आधी रात सड़क पर केक काटने और हंगामा करने वाले नौ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र के ददलसिवनी इलाके का है, जहां युवकों ने सड़क के बीच में कार खड़ी कर बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर उत्पात मचा दिया। घटना 10 और 11 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि लगभग 12:15 से 1:00 बजे के बीच की है। पंडरी थाना क्षेत्र के एकता चौक ददलसिवनी के पास संजय साहू और उसके 6 से 7 साथियों ने सड़क के बीच अपनी स्कॉर्पियो कार (क्रमांक सी.जी.10 ए.आर.-3300) खड़ी कर दी और बोनट पर केक काटना शुरू कर दिया। इस दौरान सभी आरोपी तेज आवाज में हल्ला मचाते हुए नारेबाजी करने लगे।
आधी रात को सड़क के बीच कार खड़ी करने और शोरगुल करने की वजह से वहां रोड जाम हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कत हुई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलते ही पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का यह कृत्य शांति भंग करने वाला था और इससे आम नागरिकों को परेशानी हुई। इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 277/2025 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 285, 126(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई की है। जांच के बाद सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी 14 अक्टूबर 2025 को की गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

यगराज साहू पिता राजेश कुमार साहू (23 वर्ष), निवासी सोंढ्रा निकट सांकरा, थाना धरसींवा।

भुवनेश्वर उर्फ संजय साहू पिता पूर्णलाल साहू (23 वर्ष), निवासी एकता चौक ददलसिवनी, थाना पंडरी।

खिलेश निर्मलकर पिता भगवती निर्मलकर (23 वर्ष), निवासी ददलसिवनी, थाना पंडरी।

आशिष उर्फ अंकित साहू पिता ईश्वरलाल साहू (22 वर्ष), निवासी अमन नगर मोवा, थाना पंडरी।

खिलेश कुमार चंदाकर पिता हरिकृष्ण चंदाकर (20 वर्ष), निवासी ददलसिवनी डी.आई. मोटर्स के पास, थाना पंडरी।

निलेश कुमार साहू पिता हेमंत साहू (23 वर्ष), निवासी खेर्सुटा, थाना धरसींवा।

दुर्गेश साहू पिता किशनलाल साहू (23 वर्ष), निवासी सोंढ्रा निकट सांकरा, थाना धरसींवा।

नवीन राव उर्फ मन्नू पिता लक्ष्मण राव (27 वर्ष), निवासी अमन नगर मोवा, थाना पंडरी।

पंकज ध्रुव पिता भरतराम (23 वर्ष), निवासी शिवाजी नगर, हरिका बिहार, ददलसिवनी, थाना पंडरी।

पुलिस ने बताया कि नौवें आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पूरे समूह को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई पूरी कर ली गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में आधी रात होने वाले “रोड पार्टी” और “पब्लिक सेलिब्रेशन” के बढ़ते ट्रेंड पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button