रायपुर में दो दिवसीय “रंगोली” प्रदर्शनी 14 से,पारंपरिक और

रायपुर। फैशन, वेडिंग और लाइफस्टाइल की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुकी “रंगोली” एग्ज़िबिशन्स राजधानी रायपुर के होटल सायाजी में 14 एवं 15 जुलाई को आयोजित है, उक्त जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि विगत 9 वर्षों में यह प्रदर्शनी देश के 15 राज्यों और 95 शहरों में अपनी सफल उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। इस बार रायपुर में फैशन प्रेमियों, ब्राइड्स-टू-बी, शॉपिंग एंथूज़ियास्ट्स और लाइफस्टाइल पसंद करने वालों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। प्रदर्शनी में देशभर से 60 से अधिक डिज़ाइनर्स अपनी विशेष कलेक्शन्स के साथ शामिल होंगे। यहां विज़िटर्स को फैशन, डेकोर, ज्वेलरी, रियल डायमंड्स, एक्सेसरीज़, ब्राइडल वियर, ब्राइडल ज्वेलरी, एथनिक वियर, गाउन्स, हैंडबैग्स, होम एक्सेंट्स, किड्स वियर और अन्य कई लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।

– Advertisement –

Ad image

वही राखी और तीज़ त्यौहार को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी में पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइन्स का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। रंगोली एग्ज़िबिशन्स का उद्देश्य हमेशा से देशभर के प्रतिभाशाली डिज़ाइनर्स और ग्राहकों को एक प्रीमियम प्लेटफॉर्म पर जोड़ना रहा है।

 

– Advertisement –

Ad image

Source


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button