#Social

रायपुर में बढ़ता छोटे गुंडों का आतंक, सोशल मीडिया पर बन रहे अपराध के चेहरे


Raipur. रायपुर। राजधानी में आपराधिक घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। अब मामला सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अपराधी सोशल मीडिया पर भी अपने खौफ का प्रचार कर रहे हैं। खासतौर पर इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर राजधानी के कई छोटे-छोटे गुंडे-बदमाश हथियारों के साथ वीडियो और रील्स बनाकर न सिर्फ कानून का मज़ाक उड़ा रहे हैं, बल्कि आम लोगों के बीच डर और दहशत का माहौल भी बना रहे हैं। इन वीडियो में बदमाश खुलेआम कट्टा, तलवार, चाकू जैसे हथियारों को लहराते हुए, आपराधिक गानों के साथ पोज देते नजर आते हैं। उनका मकसद साफ है – सोशल मीडिया के ज़रिए शहर में अपनी दहशत फैलाना और खुद को ‘डॉन’ की तरह पेश करना। इन युवाओं की हरकतें कहीं न कहीं यह संकेत दे रही हैं कि यदि समय रहते इन पर कार्रवाई नहीं हुई, तो राजधानी को गंभीर अपराधों की आग में झुलसने से कोई नहीं रोक सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button