रायपुर में मशीनरी गोदाम में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित एक मशीनरी पार्ट्स गोदाम में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए उपकरणों के साथ-साथ वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटर भी बरामद कर लिया है। बरामद कुल माल की कीमत लगभग 47,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अभिषेक तिवारी (उम्र 42 वर्ष), निवासी बी-101, नालंदा अपार्टमेंट, साम्राज्य रेसीडेंसी, खमतराई ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके राजा कॉम्प्लेक्स, रिंग रोड नंबर-2, गोंदवारा स्थित मशीनरी पार्ट्स के गोदाम से 05-06 जून 2025 की रात अज्ञात चोरों ने हाइड्रोलिक जैक, डिस्क और पाइप (कुल कीमत 7,000 रुपये) चोरी कर लिए। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 635/2025, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सोनिया नगर, नहर पारा इलाके के दो संदिग्धों—तारन दास चतुर्वेदी और सागर तुरकाने—को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए हाइड्रोलिक जैक, डिस्क और पाइप (कीमत 7,000 रुपये) तथा चोरी में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा (क्रमांक CG 04 PS 4692) जिसकी कीमत 40,000 रुपये है, कुल 47,000 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपीगणों के नाम इस प्रकार हैं:

तारन दास चतुर्वेदी, पिता भगवान दास चतुर्वेदी, उम्र 25 वर्ष, निवासी सोनिया नगर, सेक्टर-1, नहर पारा, शिवानंद नगर, थाना खमतराई, रायपुर।

सागर तुरकाने, पिता नेजराम तुरकाने, उम्र 19 वर्ष, निवासी सोनिया नगर, सेक्टर-1, नगर पारा, खमतराई, रायपुर।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में खमतराई थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों का इससे पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं। मामले की जांच अभी जारी है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button