#Social

रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बिलासपुर मुख्यालय और कार्यालयों का किया निरीक्षण


Bilaspur. बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने आज बिलासपुर मुख्यालय एवं मंडल स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद किया। इसी कड़ी में सर्वप्रथम महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने बिलासपुर मंडल सभागार में मंडल रेल प्रबंधक और मंडल के शाखा अधिकारियों के साथ बैठक की । इस बैठक में उन्होंने बिलासपुर मंडल में चल रहे रेल विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद महाप्रबंधक ने बिलासपुर मंडल कंट्रोल कार्यालय का निरीक्षण किया।
उन्होंने कंट्रोल में कार्यरत अधिकारियों एवं कंट्रोलर से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली और बेहतर संचालन के लिए दिशा-निर्देश दिए। अंत में तरूण प्रकाश ने बिलासपुर मुख्यालय स्थित निर्माण संगठन कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। महाप्रबंधक ने इन निरीक्षणों के दौरान रेलवे कार्यों में और अधिक दक्षता और प्रगति लाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके प्रयासों के लिए सराहा और उन्हें भविष्य में बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button