लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, विपक्ष को झटका

Om Birla : नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा में ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। सदन में विपक्ष के विरोध और नारेबाजी के बीच यह प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया, जिससे विपक्ष को बड़ा झटका लगा है।



Om Birla : विरोध के बीच ध्वनिमत से खारिज हुआ प्रस्ताव



सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी सदस्यों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर आपत्ति जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी और उनसे माफी की मांग की। इस दौरान सदन में काफी हंगामा देखने को मिला।

पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने विपक्षी सदस्यों से अपनी सीटों पर बैठने और प्रस्ताव पर मतदान की प्रक्रिया पूरी होने देने का आग्रह किया, लेकिन विरोध जारी रहने पर उन्होंने ध्वनिमत से मतदान कराया और प्रस्ताव को खारिज घोषित कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।



Om Birla : चार दशक बाद आया ऐसा प्रस्ताव


बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लगभग चार दशकों के बाद लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ इस तरह का प्रस्ताव लाया गया है, जो संसदीय परंपराओं के लिहाज से दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही नियमों के अनुसार चलती है, किसी राजनीतिक दल के निर्देशों के आधार पर नहीं।


Om Birla : अध्यक्ष की निष्पक्षता पर सवाल उठाना गलत: शाह


अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष सदन के निष्पक्ष संरक्षक होते हैं और उनका दायित्व सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के हितों का ध्यान रखना होता है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष की ईमानदारी और निष्पक्षता पर सवाल उठाना संसदीय लोकतंत्र की परंपराओं के खिलाफ है।


Om Birla : विपक्ष पर लगाए कई आरोप


गृह मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह अक्सर आरोप लगाते हैं कि उन्हें सदन में बोलने का अवसर नहीं मिलता, जबकि कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा के दौरान उन्होंने भाग ही नहीं लिया। शाह ने दावा किया कि महत्वपूर्ण सत्रों के दौरान उनका विदेश दौरा रहता है, जिससे वह चर्चा में शामिल नहीं हो पाते। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सदन में मौजूद नहीं थे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button