#Social

लोनिवि मंत्री के समक्ष रखी समस्याएं


Barmana. बरमाणा। हिमाचल लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह का टोल प्लाजा बलोह के समीप राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक ठाकुर हीरा पाल सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया। इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन बिलासपुर सदर के पदाधिकारी चर्चा की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को लोक निर्माण मंत्री के समक्ष रखी। यह जानकारी ठाकुर हीरापाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग मंत्री सुंदरनगर जा रहे थे। विक्रमादित्य सिंह युवा विधायक हैं। जिनके पास लोक निर्माण विभाग का

मंत्रालय है।

उनकी दूर दृष्टि और कार्य करने की क्षमता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढऩे का काम करेगा, क्योंकि लोक निर्माण विभाग ऐसा विभाग है, जो किसी भी प्रदेश की सडक़ और विकास की भविष्य की रेखाओं को इंगित करता है और अगर सही से विभाग में काम हो तो विकास के लिए सडक़ों का निर्माण और सुधार बहुत जरूरी है । यदि सडक़ंे ठीक हो, तो टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर जिला महासचिव जगदीश संख्यान, सतीश शर्मा, नंदलाल वर्मा सहित अन्य बहुत सारे पदाधिकारी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button