वन अधिकारी को ब्लैकमेल करने वाले दो तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार

Two so-called journalists who blackmail forest officer arrested

फॉरेस्ट अफसर से ब्लैकमेलिंग कर 1.25 करोड़ की रकम वसूलने वाले दो कथित पत्रकार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुंगेली रेंजर की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा है। आरोप है कि अफसर को घोटाले में फंसाने व CBI जांच के नाम पर पत्रकार और उसकी कथित महिला मित्र ब्लैकमेल कर रही थी। बताया जा रहा है कि सवा करोड़ की डिमांड में से 95 लाख रुपये की वसूली कर ली भी गयी थी, आखिरी किश्त लेने के दौरान रेंजर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद मुंगेली की कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों दोनों कथित पत्रकारों को पकड़ लिया।

दोनों पत्रकार बिलासपुर में लोकल वेब पोर्टल का संचालन करते ङैं। वेबपोर्टल का संचालक परमवीर मरहास और उसकी महिला मित्र वर्षा तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मुंगेली वन मंडल में कुछ गड़बड़ियां हुई थी। इसकी जानकारी रेंजर सीआर नेताम के कुछ करीबियों को भी थी। पुलिस ने दोनों कथित पत्रकार से पास से 7.50 लाख रुपये बरामद भी किये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button