वन भैंसा संरक्षण को मिला ग्रामीणों

खैरागढ़। CG NEWS: कांग्रेस संगठन ने महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ऑल इंडिया महिला कांग्रेस में अहम नियुक्तियां की हैं। कांग्रेस अध्यक्ष की मंज़ूरी के बाद महासचिव, सचिव और राष्ट्रीय संयोजक पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में खैरागढ़ नगर की मयूरी सिंह को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है, जिससे जिले और प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

राष्ट्रीय सचिव का दायित्व मिलने पर मयूरी सिंह ने राष्ट्रीय व प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा से निभाएंगी और महिलाओं के अधिकारों व हितों की आवाज मजबूती से उठाएंगी। मयूरी सिंह ने बताया कि उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत कॉलेज चुनावों से हुई थी और वे अपने दादा स्वर्गीय लाल ज्ञानेंद्र सिंह, खैरागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक, के पदचिह्नों पर चलने का प्रयास कर रही हैं।

– Advertisement –

Ad image

उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया महिला कांग्रेस में छत्तीसगढ़ से तीन महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनमें मयूरी सिंह का नाम भी शामिल है। नियुक्ति की घोषणा के बाद उन्हें प्रदेश व जिले भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव अध्यक्ष नवाज खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोमल साहू सहित कांग्रेस नेताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button