वाराणसी से देश को मिली चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, बनारस रेलवे स्टेशन में लगे ‘हर-हर महादेव’ के नारे

Pm Modi In Varanasi: लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन से एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर देश को बड़ी सौगात दी। दो दिवसीय काशी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। बनारस स्टेशन पर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच जब पीएम मोदी ने ट्रेनों को रवाना किया, तो माहौल देशभक्ति और उत्साह से गूंज उठा।


Pm Modi In Varanasi:
चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा निर्मित ये सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनें देश में रेल यात्रा को और आधुनिक बनाएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से वंदे भारत सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 164 हो गई है। नई ट्रेनों के रूट बनारस–खजुराहो, लखनऊ–सहारनपुर, फिरोजपुर–दिल्ली और एर्नाकुलम–बेंगलुरु होंगे। इन मार्गों पर यात्रा का समय घटेगा, जिससे क्षेत्रीय विकास, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी।


Pm Modi In Varanasi:
बनारस-खजुराहो ट्रेन काशी को विश्व प्रसिद्ध खजुराहो से जोड़ेगी, जबकि अन्य रूट उत्तर, दक्षिण और उत्तर-पश्चिम भारत को तेज कनेक्टिविटी देंगे। प्रधानमंत्री ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस देश के आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत की प्रतीक है – जो स्पीड, सुविधा और सुरक्षा का संगम है।

भारतीय रेलवे अब अत्याधुनिक ट्रेनों के साथ स्टेशनों के पुनर्विकास पर भी जोर दे रहा है। वंदे भारत का यह नया अध्याय ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त करेगा और देश की प्रगति की रफ्तार को नई दिशा देगा।


Pm Modi In Varanasi: किराया


चारों नई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन आज से शुरू हो गया है। हालांकि इनके आधिकारिक किराए की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन अनुमान है कि चेयर कार का किराया लगभग ₹890 और एग्जीक्यूटिव चेयर का किराया करीब ₹2300 रहेगा, जो अन्य वंदे भारत ट्रेनों के समान होगा।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button