#Social

वित्तीय लाभ न मिलने पर कर्मचारियों में पनप रहा रोष


Parwanoo. परवाणू। हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में गुरुवार को हिमाचल ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन (एटक) की आम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन कामरेड नानक शांडिल ने की। प्रदीप कुमार ने कहा कि आज परिवहन निगम का समस्त कर्मचारी शोषण का शिकार हो रहा है। निगम का कर्मचारी अपने वित्तीय लाभ न मिलने के कारण काफी परेशान हैं। उन्होंने निगम प्रबंधन व सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों की करोड़ों रुपए की देनदारियां शीघ्र दें, ताकि कर्मचारियों में पनपे रोष को शांत किया जा सके। वहीं, सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रधान कामरेड श्याम दत ने कहा कि कार्यशाला की हालत ठीक नहीं है जिससे मुरम्मत का कार्य करने में बहुत कठिनाई आती है। भण्डार में पुर्जों का भी आभाव रहता है। जिसके कारण बसों की मुरम्मत में बाधा आती है। श्याम दत ने कहा कि कार्यशाला में कार्यरत सभी श्रेणियों के कर्मचारियों को पूर्व की भांति नई तकनीक से बनी बसों का संबंधित कंपनी से प्रशिक्षण करवाया जाए, ताकि नई तकनीक से बनी बसों का कार्य करने में सुविधा हो।
उधर, सभा की अध्यक्षता करते हुए कामरेड नानक शांडिल ने कहा कि केंद्र की सरकार श्रम कानूनों में संशोधन कर चार श्रम संहिता को लागू करने पर मादा है जिसे देश के मजदूर कर्मचारी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे, क्योंकि ये जो चार श्रम सहिंताऐं हैं वह देश के बड़े बड़े पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। जिसका चौतरफा विरोध हो रहा है। इस दौरन यूनियन के वार्षिक चुनाव भी करवाए गए जिसमें श्याम दत को चेयरमैन, शशि पंडित महाधिवक्ता, नानक शांडिल को मुख्य सलाहकार, प्रदीप कुमार व अभिजीत को सलाहकार, प्रदीप कुमार को प्रधान, देव राज को वरिष्ठ उप प्रधान, मीना कुमारी को उप प्रधान, हेम चंद को महासचिव, भाग चंद व सुनील पुंडीर को सह सचिव, टेक चंद को कार्यालय/प्रैस सचिव, अशोक कुमार व अंकुश धीमान को कोषाध्यक्ष, किशोरी लाल को प्रवक्ता, दयाल बंसल व नीतू रानी को लेखापरीक्षक, गुरुदयाल, हीरा सिंह, लीला दत व अमर नाथ को प्रचार सचिव सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button