विधानसभा में गूंजा इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार का गंभीर मामला जोरदार तरीके से उठा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने वन मंत्री केदार कश्यप का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए सरकार से जवाब मांगा।

मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वर्ष 2022 की जनगणना के दौरान कुल 5 बाघों की मौजूदगी दर्ज की गई थी। वहीं जांच के दौरान अब तक 3 बाघों की खाल बरामद की जा चुकी है। इस पूरे मामले में 29 जून को महाराष्ट्र पुलिस के 2 जवानों को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ के बाद 5 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए टाइगर रिजर्व के 3 कर्मचारियों — एक रेंजर, एक डिप्टी रेंजर और एक बीट गार्ड को निलंबित कर दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले 2 वर्षों में अब तक कुल 6 बाघों की खाल बरामद हो चुकी है।
इस पर वन मंत्री केदार कश्यप ने विधानसभा में जवाब देते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद खालें किन क्षेत्रों के बाघों की हैं।
Source link





