#Social

विष्णुदेव साय सरकार ने अंधकार में डाला छत्तीसगढ़ के 2897 बच्चों का भविष्य: पूर्व सीएम भूपेश बघेल


रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने राज्य की मौजूदा विष्णुदेव साय सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य के 2897 बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
उन्होंने कहा कि न्यायालय ने बच्चों के विरुद्ध फैसला दिया है, तो सरकार उस फैसले को बदल भी सकती है। इससे पहले कैबिनेट ने खुद के कई फैसलों को बदला है। मुख्यमंत्री खुद आदिवासी वर्ग से आते हैं। फिर भी उन्होंने बच्चों की नहीं सुनी। सरकार उन बच्चों को अभी भी नौकरी में ले सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button