शासकीय जमीन के फर्जीवाड़े मामले में आजाद

अंबिकापुर। CG BREAKING NEWS: सरगुजा जिले में शासकीय भूमि की हेराफेरी और दस्तावेजों में कूटरचना कर धोखाधड़ी करने के मामले में कमलेश्वरपुर पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक और आरोपी आजाद इराकी को गिरफ्तार किया है।

 

– Advertisement –

Ad image

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी उमेश्वर सिंह बाज ने थाना कमलेश्वरपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 1954-55 के अधिकार अभिलेख में खसरा नंबर 1378 की प्रविष्टि के साथ छेड़छाड़ कर शासकीय भूमि को निजी भूमि दर्शाने की फर्जी प्रविष्टि तैयार की गई थी। जांच में उक्त भूमि बंदोबस्त वर्ष 1995-96 में भी छोटे झाड़ के जंगल मद में शासकीय भूमि के रूप में दर्ज पाई गई।

 

– Advertisement –

Ad image

मामले में तुलेश्वर गुप्ता, आजाद इराकी सहित अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर थाना कमलेश्वरपुर में अपराध क्रमांक 82/2026 के तहत धारा 420, 467, 468, 471, 34 एवं 120(बी) भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस ने पूर्व में आरोपी तुलेश्वर गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।

 

वहीं, तकनीकी जानकारी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी आजाद इराकी (43 वर्ष), निवासी मस्जिदपारा, जयनगर, जिला सूरजपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

 

पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

 

बने रहिए हमारे साथ सरगुजा अपडेट।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button