शासकीय राशन की खुलेआम कालाबाज़ारी, चावल की

चिरमिरी। CG NEWS: एमसीबी जिले के चिरमिरी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को मिलने वाले शासकीय राशन की कथित कालाबाज़ारी करते कैमरे में कैद हुआ वीडियो राशन दुकान से सरकारी चावल को खुलेआम बोरियों में भरकर स्कूटी के माध्यम से एक निजी गोदाम तक पहुंचाया जा रहा है। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिससे राशन वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
चिरमिरी में राशन दुकान से शासकीय राशन को बोरियों में भरकर स्कूटी से ले जाया जा रहा है। राशन हितग्राहियों तक पहुंचने के बजाय एक निजी गोदाम में जमा किया जा रहा है। जोकि यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बड़ी गड़बड़ी का मामला है
इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से चल रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। अब वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी

हालांकि इस मामले में संबंधित राशन दुकान संचालक और खाद्य विभाग का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सरकारी राशन को किस उद्देश्य से दुकान से बाहर ले जाया जा रहा था और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।
Source link




