शासकीय वाहन से टायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/अभनपुर। CG Crime: अभनपुर थाना क्षेत्र में शासकीय वाहन से टायर चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान खुमान ध्रुव, निवासी नवा रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से अभनपुर थाने में मामला दर्ज था।

पुलिस के अनुसार, शासकीय वाहन से टायर चोरी की घटना के बाद अभनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी खुमान ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया।

– Advertisement –

Ad image

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5) के तहत कार्रवाई की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

फिलहाल अभनपुर थाना पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button