शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने नाहन में किया खुलासा

नाहन। हिमाचल प्रदेश में शिक्षक ही नहीं अब बेस्ट परफार्म करने वाले स्कूलों को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 2026 के सत्र से नामित किया जाएगा। शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश ने माना है कि एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि पूरी स्कूल की टीम शिक्षा की गुणवत्ता में योगदान देती है। यह बात मंगलवार को शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने नाहन में आयोजित जिला स्तरीय संगम शिक्षा व्यवस्था पर आयोजित कार्यक्रम में कही। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की।

आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा सचिव ने विभिन्न स्कूलों और शिक्षा खंडों से आए शिक्षकों के उठाए गए सवालों के जबाव भी मौके पर दिए गए, जिसमें अधिकतर सवाल स्कूल के निर्माण कार्यों, शिक्षकों के रिक्त पदों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े थे जिन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की बात कही गई। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कलस्टर सिस्टम को लेकर शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है कि विस्तृत जानकारी साझा की।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button