#Social
शिवनाथ ऑटोमोबाइल महिंद्रा मोटर्स द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया

Bhilai. भिलाई। भिलाई लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल कॉन्टैक्टर कॉलोनी सुपेला से लगे हुए भूखंड पर शिवनाथ ऑटोमोबाइल महिंद्रा मोटर्स द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसके कारण शासकीय अस्पताल मे पोस्टमार्टम के लिए शव को सामान्य मार्ग से लाना और ले जाना पड़ता है। जिससे में परेशानी हो रही थी। जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह के अस्पताल का औचक निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया। सीमांकन के बाद पाया गया कि महिंद्रा मोटर्स द्वारा कुछ भूखंड पर अतिक्रमण किया गया है। आज
कार्यपालिका मजिस्ट्रेट डिकेश्वर साहू, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी, भवन अधिकारी अरविंद शर्मा, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर के अतिक्रमण को रिक्त कराया गया। एजेंसी के अधिकारियों को चेतावनी दी गई की दोबारा इस प्रकार शासकीय भूमि पर अतिक्रमण नहीं करेगा।




