सड़क पर रीलबाजी और अब थाने में ‘शूट’

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Video : सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और फॉलोअर्स की भूख युवाओं को किस कदर जोखिम में डाल रही है, इसकी एक बानगी बिलासपुर में देखने को मिली। नेशनल हाईवे-49 पर रील बनाने के चक्कर में कुछ युवकों ने न केवल ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान भी खतरे में डाल दी। लेकिन इन रीलबाजों की ‘बलवानी’ उस वक्त ठंडी पड़ गई जब वायरल वीडियो पर पुलिस की पैनी नजर पड़ी। बिलासपुर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए 7 हुड़दंगियों को दबोच लिया है। आइए देखते हैं इस रिपोर्ट में कि कैसे रील का ये जुनून अब इन युवाओं को भारी पड़ रहा है। ​

बिलासपुर का नेशनल हाईवे-49 यानी लालखदान-मस्तूरी मार्ग, जहां इन दिनों गाड़ियों की रफ्तार से ज्यादा युवाओं का स्टंट और रीलबाजी चर्चा में है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ये युवक बेखौफ होकर बीच सड़क पर अपनी बाइक खड़ी कर वीडियो शूट कर रहे हैं। जिस समय यह ड्रामा चल रहा था, सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार जारी थी। इन युवकों को न तो अपनी जान की परवाह थी और न ही सड़क से गुजरने वाले आम नागरिकों की। बेखौफ अंदाज में की गई इस हरकत ने न केवल यातायात को बाधित किया, बल्कि सोशल मीडिया पर कानून को ठेंगा दिखाने की कोशिश भी की गई।

– Advertisement –

Ad image

वीडियो के वायरल होते ही बिलासपुर पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया गया। पुलिस ने अब तक इस मामले में 7 युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है, जबकि वीडियो में दिख रहे अन्य फरार युवकों की तलाश में छापेमारी जारी है। शहर के एएसपी पंकज कुमार पटेल ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि सार्वजनिक रास्तों पर स्टंटबाजी और रील के नाम पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस का यह एक्शन उन रीलबाजों के लिए कड़ा संदेश है जो स्क्रीन पर हीरो दिखने के चक्कर में कानून हाथ में लेते हैं। पुलिस ने दो टूक कहा है… रील बनाइए लेकिन जिम्मेदारी के साथ, वरना आपकी अगली लोकेशन घर नहीं, बल्कि थाना होगी।

ये भी पढ़ें

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button