सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

जवानों की भुजाओं की ताकत के परिणामस्वरूप नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता -उपमुख्यमंत्री शर्मा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस सफलता पर जवानों को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2025 के मात्र 85 दिनों में अब तक 133 नक्सली मारे जा चुके हैं। यह प्रतिदिन का संकल्प है ।पिछले कुछ वर्षों में कुल मिलाकर लगभग 2700 से अधिक नक्सली या तो मारे गए हैं, गिरफ्तार हुए हैं या उन्होंने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती और पुनर्वास नीति के तहत सभी नक्सलियों से अपील करती है कि वे आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटें। आत्मसमर्पण करने वालों को सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा।
मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य- उपमुख्यमंत्री शर्मा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद का पूरी तरह से समापन करने का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की रणनीति के तहत नक्सल प्रभावित इलाकों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जैसे क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल और संचार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
सरकार की पुनर्वास नीति और सख्त रुख
Source link




