सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, लूट के

पेंड्रा। CG NEWS: जिले के बीच बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई बड़ी वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार 3 अज्ञात बदमाश लूटपाट के इरादे से एक सराफा दुकान में घुसे। इस दौरान व्यापारी पप्पू उर्फ प्रदीप सोनी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दुकान से गहने लूटकर फरार हो गए।


घटना के बाद गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। व्यापारी की मौत की खबर फैलते ही शहर में आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी की गई है।
इधर, व्यापारी की मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को पेंड्रा बस स्टैंड में रखकर चक्का जाम शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पूरे पेंड्रा शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
Source link





