सहकार से समृद्धि की ओर बड़ा कदम,

गरियाबंद। CG NEWS: छत्तीसगढ़ राज्य में नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का वर्चुअल शुभारंभ आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में एवं सहकारिता मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। गरियाबंद जिले में कुल 11 नई समितियों में कोदोबतर, कोदोपाली, बिन्द्रानवागढ़, कुड़ेरादादर, तर्रा, श्यामनगर, किरवई, सिर्रीकला, खुटगाँव, सीनापाली एवं चिचिया का गठन किया गया है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों से स्थानीय किसानों एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

जिससे जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम के साथ-साथ जिले में नवगठित समितियों मे भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही। नवीन समितियों के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम तर्रा में छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, खुटगाँव में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, कोदोपाली में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिमा ठाकुर, बिंद्रानवागढ़ में कलेक्टर  बीएस उइके एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर तथा सहायक आयुक्त सहकारिता सुश्री महेश्वरी तिवारी एवं विभागीय, बैंक, समिति के कर्मचारियों उपस्थित थे। इस दौरान अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं फिता काटकर नए भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

– Advertisement –

Ad image

नवीन सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, खाद-बीज, ऋण वितरण, फसल क्षति पूर्ति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण, माइक्रो एटीएम सुविधा सहित लगभग 35 प्रकार की सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इससे किसानों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी।

सहकारी समिति भवन के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी तथा गोदाम सुविधा के माध्यम से धान एवं अन्य कृषि उपज के सुरक्षित भंडारण की बेहतर व्यवस्था होगी। जिससे किसानों को उचित मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button