सिरफिरे ने 15 बच्चों को किया किडनैप, वीडियो जारी कर बताई डिमांड, कमांडोज ने दबोचा

Children Held Hostage in Powai: पवई। मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक सिरफिरे युवक ने करीब 15 बच्चों को बंधक बना लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आरोपी की पहचान रोहित आर्या के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस और कमांडो यूनिट ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


Children Held Hostage in Powai: घटना का पूरा मामला


यह घटना आरए स्टूडियो, पवई की बताई जा रही है, जहां करीब 100 बच्चे एक ऑडिशन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक रोहित आर्या नाम के युवक ने स्टूडियो में मौजूद लगभग 15 बच्चों को बंधक बना लिया। उसने दरवाजे बंद कर पुलिस को धमकी दी कि अगर उसे कुछ हुआ तो बच्चों को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

इस घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, बम निरोधक दस्ते और कमांडो टीम मौके पर पहुंची। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और एक स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया।


Children Held Hostage in Powai: किडनैपर ने जारी किया वीडियो


आरोपी रोहित आर्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए खुद को ‘रोहित आर्या’ बताया। वीडियो में उसने कहा कि उसने आत्महत्या करने का इरादा छोड़ दिया और अब वह “दूसरी प्लानिंग” पर काम कर रहा है। उसने दावा किया कि वह किसी प्रकार की फिरौती नहीं मांग रहा है, बल्कि कुछ सवालों के जवाब चाहता है। उसने यह भी कहा कि “मैं अकेला नहीं हूं, मेरे जैसे और लोग भी हैं।” वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया और लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे।


Children Held Hostage in Powai: पुलिस ने की समझाइश, फिर चली कमांडो कार्रवाई



मुंबई पुलिस ने आरोपी से शांतिपूर्वक बातचीत शुरू की ताकि बच्चों को बिना नुकसान के छुड़ाया जा सके। कई घंटे तक बातचीत चलने के बाद जब आरोपी बात मानने को तैयार नहीं हुआ, तब पुलिस ने कमांडो टीम को इशारा किया। कमांडो यूनिट ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।



Children Held Hostage in Powai: बच्चे सुरक्षित, आरोपी से पूछताछ जारी


मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित और सकुशल हैं। फिलहाल आरोपी रोहित आर्या को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पीछे कोई संगठन या मानसिक रूप से अस्थिर होने के अलावा कोई और वजह तो नहीं। 
पुलिस की कार्रवाई के दौरान फायरिंग में रोहित आर्या को गोली लगी थी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया है।



Children Held Hostage in Powai: माता-पिता में दहशत और राहत दोनों


इस घटना के दौरान बच्चों के माता-पिता में जबरदस्त दहशत फैल गई थी। लेकिन जैसे ही पुलिस ने बच्चों के सुरक्षित होने की खबर दी, सभी के चेहरे पर राहत लौट आई। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button