#Social
सुशासन तिहार 2025 में शामिल हुए मंत्री नेताम और चौधरी

Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनकल्याण की दिशा में चल रहे प्रयासों को गति देते हुए रायगढ़ जिले में आज “सुशासन तिहार 2025” के अंतर्गत एक विशाल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने विशेष रूप से उपस्थित होकर सैकड़ों पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्यक्ष रूप से वितरित किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू कर उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था।
योजनाओं का लाभ सीधे हाथों में
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र सौंपे गए, जिससे अब वे अपने स्वयं के घर का सपना साकार कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत विशेष रूप से जनजातीय समुदायों और वंचित वर्गों को लाभान्वित किया गया।




