#Social

सोलन में 174 परीक्षा केंद्रों में शुरू हुई बोर्ड परीक्षा


Solan. सोलन। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं व जमा दो की परीक्षाएं मंगलवार से आरंभ हो गई। जिलाभर में बनाए गए 174 परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा दी। परीक्षा के पहले दिन जमा दो का संस्कृत व दसवीं का अंग्रेजी विषय का पेपर था। परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरों पर काफी खुशी दिखी और उनका कहना था कि पेपर काफी अच्छा व

आसान था।

मंगलवार सुबह के सत्र में आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी करीब साढ़े 9 बजे ही परीक्षा केंद्रों में पहुंचना शुरू हो गए थे। सभी विद्यार्थी अपने एग्जाम को लेकर काफी उत्साहित व आत्मविश्वास से भरे हुए दिख रहे थे। सुबह ठीक 10 बजे परीक्षा आरंभ हो गई। बता दें कि जिला सोलन में दसवीं व जमा दो के करीब 17 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इन परीक्षाओं के लिए बोर्ड व संबंधित एसडीएम के नेतृत्व वाली फ्लाइंग स्क्वायड के साथ-साथ तीन टीमें और गठित की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button