स्कूल जा रहे बच्चे का अपहरण, दुर्ग में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी

दुर्ग- बोरसी कालोनी से आज 4 वर्ष के एक बच्चे के अपहरण से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक बच्चे का अपहरण उस समय किया गया जब वह घर से स्कूल जा रहा था। पद्मनाभपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले धनोरा निवासी इस बच्चे का नाम मौलिक साहू बताया जा रहा है। पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है।

घटना सुबह 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मौलिक अपने घर से अपने स्कूल द रॅायल किड्स जाने के लिए निकला था तभी बाइक सवार तीन युवकों ने स्कूल के वैन को रोककर बच्चे का अपहरण कर लिया। परिजनों को इसकी सूचना मिलते ही वे पद्मनाभपुर चौकी पहुंचे। इधर पुलिस ने बच्चे की तलाश में पूरे शहर में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बच्चे के विषय में किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button