हरियाणा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 89.06% छात्र सफल, यहां देखें परिणाम

Haryana 10th Board Result: नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल लाखों छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड ने रिजल्ट लिंक सक्रिय कर दिया है, जहां छात्र रोल नंबर के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घोषणा


HBSE के चेयरमैन डॉ पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम जारी किए। इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 2,76,640 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 89.06 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64 रहा, जबकि लड़कों का रिजल्ट 87.69 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दीपिका बनीं स्टेट टॉपर


इस बार भिवानी की छात्रा दीपिका ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिवानी से पढ़ाई की है। दूसरे स्थान पर चार विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है, जिनमें रोनक, खुशी, अंतू और दीपांशु शामिल हैं।

जिलों का प्रदर्शन भी रहा खास


जिलावार प्रदर्शन में चरखी दादरी ने सबसे बेहतर परिणाम दिया। इसके बाद जींद और महेंद्रगढ़ का स्थान रहा। वहीं नूंह जिला इस बार सबसे पीछे रहा।

Haryana 10th Board Result: ऐसे करें रिजल्ट चेक*
छात्र सबसे पहले HBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद “Haryana Board Class 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। वहां रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरने के बाद सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध मार्कशीट


रिजल्ट जारी होने के साथ छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डिजिलॉकर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह मार्कशीट आगे एडमिशन और अन्य जरूरी कार्यों में उपयोग की जा सकेगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button