हिन्दू लड़की को लव जिहाद में फंसने से बचाया गया, रेहान गिरफ्तार

हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक इलाके की नाबालिग लड़की क्षेत्र के कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। इसी बीच वहां क्षेत्र में ही रहने वाला रेहान पहुंच गया। आरोप है कि वह छात्रा अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। रास्ते में उसने छात्रा के कपड़े बदलवाए और उसे बुर्का पहना दिया। इसके बाद टेंपो से दोनों जा रहे थे। तभी लोगों को शक हो गया। लोगों ने दोनों को रोककर पूछताछ शुरू कर दी तो आरोपी कोई जवाब नहीं दे पाया। जानकारी पर हिंदूवादी संगठन के लोग आ गए और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, थाने में हिंदूवादियों ने पहुंचकर लव जेहाद की बात कहते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की। सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि आरोपी रेहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। छात्रा को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। सोमवार को उसके बयान कराए जाएंगे।
पुलिस के अनुसार पूर्व में आरोपी रेहान छात्रा के साथ ही कॉलेज में पढ़ता था। पहले भी इस तरह का मामला सामने आने पर कॉलेज प्रशासन ने उसे रेस्टीकेट कर दिया था। लेकिन, इसके बावजूद दोनों के बीच बातें होती रहती थीं।




