#Social

हिमाचल को समृद्ध बनाना सपना, जन्मदिन पर बोले सीएम सुक्खू


Shimla. शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा कि उनका सपना हिमाचल को समृद्धशाली बनाने का है। पिछले साल सरकार ने राजनीतिक आपदा का सामना किया। प्रदेश की जनता से उन्हें सहयोग मिला और विधानसभा में उनकी संख्या 40 पर पहुंची। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि संयोग से उनके जन्मदिन के मौके पर बुधवार को बजट पास होना है। हिमाचल को अपने पैरों पर खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए वह काम कर रहे हैं। चुनौतियां बहुत हैं, लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार किया जा

रहा है।

सरकार के फैसलों में प्रदेश की जनता का सहयोग मिल रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था गति पकड़ रही है और इससे हिमाचल के ग्रामीण और बागबान समृद्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्युत परियोजनाओं में प्रदेश को अधिकार नहीं मिल रहे हैं। 40 साल के बाद भी चंबा के बैरास्यूल प्रोजेक्ट से उन्हें केवल 12 फीसदी मुफ्त बिजली मिल रही है। मुख्यमंत्री ने केंद्र के समक्ष हिमाचल के हितों को उठाने के लिए विपक्ष से सहयोग मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैरा स्यूल प्रोजेक्ट को लेकर एनएचपीसी को चिट्टी लिखी गई है। हिमाचल को आगे बढ़ाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सपना साल 2032 तक हिमाचल को समृद्ध प्रदेश बनाने का है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल के हितों की केंद्र के सामने पैरवी करने के लिए ने विपक्ष से सहयोग की भी अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button