#Social

हिमाचल प्रदेश आपदा: अपने लोकसभा क्षेत्र से कंगना रनौत क्यों हैं नदारद? जेपी नड्डा ने दी सफाई


Bilaspur. बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य में चल रही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान जेपी नड्डा ने कंगना रनौत के उनके लोकसभा क्षेत्र मंडी से नदारद रहने के सवाल का जवाब दिया। बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां पत्रकारों ने भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को

लेकर सवाल करते हुए पूछा कि जब-जब हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आती है तो कंगना रनौत आखिर क्यों नदारद रहती हैं? इस पर जेपी नड्डा ने सफाई देते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। कंगना रनौत जल्द ही अपने लोकसभा क्षेत्र मंडी आएंगी।

इससे पहले कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए अपने विरोधियों को जवाब दिया था। उन्होंने कहा, “हिमाचल प्रदेश में लगभग हर वर्ष बाढ़ से होने वाली तबाही को देखना दिल दहला देने वाला है। मैंने सेराज और मंडी के अन्य इलाकों में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन नेता प्रतिपक्ष सम्मानित नेता जयराम ठाकुर ने सलाह दी कि जब तक संपर्क और प्रभावित इलाकों तक पहुंच बहाल नहीं हो जाती, तब तक इंतजार करें। इस पर अधिकारियों की अनुमति का इंतजार है और जल्द से जल्द वहां जाऊंगी।” कंगना रनौत विपक्ष के निशाने पर क्यों आईं? इसकी वजह जयराम ठाकुर का वायरल वीडियो है। इस वीडियो में जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि यहां हम लोग मंडी के लोगों के साथ जीने-मरने के लिए मौजूद हैं। जिनको इसकी चिंता ही नहीं है, उनके बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। इसके बाद कांग्रेस ने जयराम ठाकुर के वीडियो को शेयर कर तंज कसा और कहा, मतलब कंगना रनौत को जनता की कोई चिंता नहीं है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button