13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, शिकायत के एक घंटे बाद ही पुलिस ने धर दबोचा आरोपी को
Rape of 13-year-old minor, police arrested the accused only an hour after the complaint
,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दुष्कर्म की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन बच्चियों और महिलाओं से रेप की घटनाएं सामने आ रही है. आरंग में 13 वर्षीय नाबालिग से 23 वर्षीय युवक पिछले 6 महीने से दुष्कर्म कर रहा था. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने पारागांव निवासी आरोपी उमेश ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है. घटना आरंग थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक भलेरा ग्राम निवासी 13 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर ग्राम पारागांव निवासी उमेश ध्रुव दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था. पीड़िता ने घटना की शिकायत आरंग थाने में दर्ज कराई. शिकायत दर्ज होने के महज एक घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
आरंग थाना प्रभारी लेखधर दीवान के अनुसार आरोपी युवक पिछले 6 महीने से नाबालिग को शादी के झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था. जब युवक शादी करने से इंकार कर दिया, तब नाबालिग ने आपबीती परिजनों को बताई. परिजनों ने सोमवार को आरंग थाना में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज होने के 1 घंटे के भीतर ही आरंग पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है.




