#Social
20 वर्षीय MBBS छात्र ने की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

Ujjain उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में गुरुवार को 20 वर्षीय एमबीबीएस छात्र ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रांशुल व्यास, उज्जैन से करीब 50 किलोमीटर दूर इंदौर में सरकारी महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में अपनी मेडिकल शिक्षा के दूसरे वर्ष में था और दो दोस्तों के साथ किराए के मकान में रहता था। वह अकेला था जब उसने उज्जैन के वसंत विहार कॉलोनी में अपने घर में फांसी लगाई।




