छग में 5 नए कोरोना केस, कई जिलों में मिल रहे हैं नए मरीज
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 नये मामले सामने आये हैं। हालांकि पिछले दो दिनों से आज पॉजेटिव केस की रफ्तार थोड़ी कम जरूर हुई है। आज जिन जिलों में कोरोना पॉजेटिव केस मिले हैं, उनमें रायगढ़ में 4 और जशपुर में 1 नये मरीज मिले हैं। रायगढ़ में अब कुल पॉजेटिव मरीजों की संख्या 9 हो गयी है, वहीं जशपुर में ये पहला मामला है।
जानकारी के मुताबिक रायगढ़ में मिले सभी मरीज प्रवासी हैं, जो हाल ही में दूसरे प्रदेश से लौटे थे। कलेक्टर यशवंत कुमार ने NPG से मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। कलेक्टर यशवंत कुमार ने बताया है कि चार मरीजों में से 3 मजदूर महारष्ट्र से पिछले दिनों लौटे थे। वहीं जशपुर में मिला मरीज भी महाराष्ट्र से लौटा था। सभी को अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है।




