बड़ी खबर; छग में एक और मौत, तीसरी सदिंग्ध मौत भी कोरोना संक्रमण से होने की आशंका

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने के बाद उसे कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया था | 20 मई को पुणे से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से यह व्यक्ति बिलासपुर लौटा था | जिसके बाद उसे मस्तुरी क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था | लेकिन कोरोना के लक्षणों की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था | जहाँ उसकी मौत हो गयी | मिली जानकारी के मुताबिक मृत व्यक्ति की उम्र 45 वर्ष थी |no

फ़िलहाल मृत व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है | उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे और रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा था लेकिन उससे पहले ही इस मरीज़ ने दम तोड़ दिया | आपको बता दें कि प्रदेश में अब तक 48116 के सैंपल लिए गए जिनमे 45022 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है | 2922 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है | प्रदेश में अब एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 110 हो गयी है |

Related Articles

Back to top button