नहीं दिखा चॅाद, अब इस दिन मनाई जाएगी ईद
इन दिनों हर कोई ये जानना चाह रहा था कि आखिर ईद कब मनाई जाएगी। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने इसकी तारीख का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ईद 25 मई को मनाई जाएगी, क्योंकि आज चांद के दिखने की उम्मीद बहुत ही कम है।
रमजान का पवित्र महीना कोरोना के दौर के बीच 24 अप्रैल से शुरू हुआ था। 22 मई को आखिरी जुमा था। अब ईद मनाने की तारीख का भी ऐलान हो गया है और 25 मई को पूरे देश में ईद का जश्न मनाया जाएगा। हालांकि, इस बार कोरोना की वजह से ईद का जश्न थोड़ा फीका जरूर रह सकता है, जैसे बाकी त्योहारों का जश्न फीका रहा है। भारत में तो ईद मनाने की तारीख 25 मई तय कर ही दी गई है, क्योंकि आज चांद नहीं दिखा और कल उसके दिखने की उम्मीद है। वहीं अगर बात सऊदी अरब, यूएई और अन्य खाड़ी देशों की करें तो वहां पर 22 मई को चांद नहीं दिखने की वजह से आज यानी 23 मई को ईद नहीं मनाई गई और अब उम्मीद है कि वहां पर 24 मई को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।
हाइलाइट्स
- दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने इसकी तारीख का ऐलान कर दिया है
- उन्होंने कहा है कि ईद 25 मई को मनाई जाएगी, क्योंकि आज चांद के दिखने की उम्मीद बहुत ही कम है
- उन्होंने ये भी कहा कि ईद मनाते वक्त बचाव के सभी तरीकों का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें
- इमाम ने ये भी कहा कि हमें हाथ मिलाने और गले मिलने से बचें




