प्रदेश में आज 304 कोरोना के नए मरीजों की हुई पहचान, रायपुर से मिले 148

रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 304 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है जिसमे रायपुर से 148, दुर्ग से 40, महासमुंद से 20, राजनांदगांव से 15, जांजगीर से 12, नारायणपुर से 11, जशपुर से 9, बेमेतरा-सरगुजा से 7, बिलासपुर से 6, कोंडागांव-सुकमा-बीजापुर से 4, गरियाबंद-बलौदाबाजार-रायगढ़ से 3,बालोद-कांकेर-से 2 और धमतरी-बलरामपुर-दंतेवाड़ा-से 1-1 मरीज शामिल है. वहीं 208 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. और आज 3 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है अब राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 3386 है।




