33वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल केवटी द्वारा स्थानीय

भानुप्रतापपुर। दिनांक 13.08.2026 को 33वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा दल केवटी द्वारा स्थानीय प्राथमिक शाला केवटी में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के साथ-साथ वाहिनी के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक रूप से विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कक्षाओं एवं आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक अप्रदान कार्य किए। इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्वत्छ एवं सुंदर विद्यालय परिसर के निर्माण में अपना योगदान दिया।

इस श्रमदान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय में स्वच्छता, श्रमदान, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखना केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने वाहिनी के अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ मिलकर पूरे उत्साह एवं संगर्पज के साथ श्रमदान किया। इस सामूहिक सहभागिता से विद्यालय परिसर में स्वच्छता के साथ-साथ सुरक्षा बल एवं स्थानीय समुदाय के बीच आपसी सहयोग, विश्वास एवं सौहार्द को भी और अधिक मजबूती मिली।
कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय परिवार एवं वाहिनी के अधिकारियों एवं कार्मिकों के सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता से संपन्न हुआ।

Source link




