घर में मिली महिला की नग्न लाश, दुष्कर्म के

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। CG BREAKING : जिला के मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के कठौतिया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव उसके घर के अंदर नग्न अवस्था में मिला। महिला घर में अकेली थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रारंभिक तौर पर महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

– Advertisement –

Ad image

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस की जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इस वारदात के पीछे किसका हाथ है।

कठौतिया गांव की इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

– Advertisement –

Ad image


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button