ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा

रायपुर। GRAND NEWS: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही चारों ओर उत्साह और खुशियों का माहौल नजर आने लगा है। इसी कड़ी में ग्रैंड विजन के पंडरी स्थित कार्यालय में दीपावली के अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों को उपहार एवं मिठाइयां भेंट कर दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि दीपावली खुशियों, आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है। यह केवल हिंदुओं का त्योहार नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लोग इसे उत्साह और उल्लास के साथ मनाते हैं। उन्होंने कामना की कि माता लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार में सुख-समृद्धि आए।

उन्होंने कहा कि ग्रैंड विजन केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह काम करता है। इससे जुड़े सभी लोग इस परिवार के सदस्य हैं। ग्रैंड विजन आज छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा केबल नेटवर्क है और इसकी सबसे बड़ी ताकत यहां काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारी और एलसीओ हैं। सभी के सामूहिक प्रयासों से संस्थान लगातार आगे बढ़ रहा है।
चेयरमैन होरा ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, अंबिकापुर, कोरबा सहित संस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में जुड़े सभी एलसीओ, अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुछ कारणों से वे सभी लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन ग्रैंड न्यूज चैनल के माध्यम से संस्थान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति और उनके परिवार तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचा रहे हैं।


देखें फोटोज







































Source link




