नगरीय प्रशासन विभाग में 100

 

रायपुर। CG BREAKING: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारी और 24 अभियंता शामिल हैं। विभाग द्वारा 5 लेखापालों, 4 स्वास्थ्य निरीक्षकों, 4 भृत्यों, 3 कैशियर्स, 3 सहायक ग्रेड-3 तथा एक-एक स्टेनोग्राफर, सहायक राजस्व निरीक्षक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और वाहन चालक का भी तबादला किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

नगरीय प्रशासन विभाग ने 3 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों सर्वश्री विकास पाटले, विष्णु प्रसाद यादव और जफर खान के विरूद्ध विभागीय जांच को जारी रखते हुए निलंबन से बहाल किया है। इन्हें क्रमशः दल्ली राजहरा नगर पालिका, वाड्रफनगर नगर पंचायत और बिलाईगढ़ नगर पंचायत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदस्थ किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इनके विरूद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुण-दोषों के आधार पर पृथक से किया जाएगा।

देखें तीनों आदेश

– Advertisement –

Ad image

3110 UAD Engr Transfer-1

3110 UAD CMOs Transfer-1

3110 UAD Class 3-4 Transfer-1

 

 

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button