टेलीग्राम से साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगी की गतिविधियों को अंजाम देता था। आरोपी लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद खातों से जुड़े सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और चेकबुक अपने कब्जे में ले लेते थे। इन बैंक खातों का इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेनदेन और निकासी के लिए किया जाता था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी दूसरे लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी की रकम निकालते थे। इससे साइबर अपराध की वास्तविक रकम और उसके पीछे सक्रिय लोगों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गिरोह का संबंध दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में दर्ज 16 साइबर शिकायतों से सामने आया है। अब पुलिस इन शिकायतों और बैंक खातों के बीच वित्तीय लेनदेन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन और बैंकिंग दस्तावेजों को जांच में शामिल किया है। इनकी मदद से गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित संपर्कों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद साइबर ठगी के नेटवर्क और उससे जुड़ी रकम के संबंध में अधिक जानकारी सामने आ सकती है।
Source link



