एसयूवी चालक की लापरवाही, गाय के पैर पर

बिलासपुर। CG NEWS : न्यायधानी बिलासपुर में बेजुबान मवेशियों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के विजयपुरम कॉलोनी में एक एसयूवी कार चालक ने सड़क पर बैठी गाय के पैर के ऊपर से गाड़ी चढ़ा दी। घटना सुबह करीब 11 बजकर 50 मिनट की बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि गाय को कुचलने के बाद चालक ने गाड़ी रोकने या मवेशी की हालत देखने तक की जहमत नहीं उठाई और मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसे कॉलोनी के रहवासियों ने उपलब्ध कराया है। इसके बाद कॉलोनी अध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित अन्य रहवासी सरकंडा थाने पहुंचे और आरोपी कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

– Advertisement –

Ad image

 

विजयपुरम कॉलोनी में हुई इस घटना ने रहवासियों में नाराजगी पैदा कर दी है। सामने आए वीडियो में एसयूवी कार गाय के पैर के ऊपर से गुजरती दिखाई दे रही है। कार की टक्कर और पहिए के नीचे आने से गाय के पैर में चोट आई है। घटना के बाद चालक बिना रुके वहां से निकल गया। कॉलोनीवासियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

– Advertisement –

Ad image

इस मामले में सरकंडा थाना पुलिस ने कॉलोनीवासियों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार विजयपुरम में एसयूवी चालक द्वारा मवेशी पर गाड़ी चढ़ाने की शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें गाय के पैर में चोट आई है। घटना से संबंधित वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है और आरोपी कार चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की लापरवाही और संवेदनहीनता ने एक बार फिर सड़क पर बैठे मवेशियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button