श्री सीमेंट के प्रभावित 23

सिमगा। CG NEWS: श्री सीमेंट कंपनी का 15 साल से लंबित क्षतिपूर्ति प्रकरण आखिरकार सुलझ गया। सिमगा के SDM अतुल शेठे के विशेष प्रयास से 23 प्रभावित ग्रामीणों, जिनमें विशेष रूप से आदिवासी कृषक शामिल हैं, को कुल 7 करोड़ 10 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति राशि दिलाई जा रही है। इसी कड़ी में आज लगभग 2 करोड़ रुपए का मुआवजा वितरित किया गया।


ग्रैंड न्यूज़ से बातचीत में SDM अतुल शेठे ने बताया कि साल 2015 के आसपास कंपनी प्रबंधन ने ग्रामीणों की जमीन को माइंस में लेने के लिए एक एग्रीमेंट किया था। लेकिन इसके बाद कंपनी की तरफ से कोई प्रयास नहीं किया गया। ग्रामीण लगातार अपनी मांग को लेकर भटक रहे थे।

– Advertisement –

Ad image

ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद कलेक्टर के निर्देश में सरफेस राइट के अंतर्गत प्रकरण तैयार किया गया।
SDM अतुल शेठे ने कहा –

जब हमने गाइडलाइन मंगाई तो गाइडलाइन का रेट कम था और औसत बिक्री चार्ट का रेट अधिक था। किसी भी कृषक को अधिकतम लाभ मिले, इसलिए हमने बिक्री चार्ट के रेट के हिसाब से प्रकरण बनवाया। इससे प्रति एकड़ लगभग 2 लाख रुपए का अंतर आया और किसानों को पूरी राशि मिली।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने यह भी कहा कि बाकी बचे प्रभावितों को भी समय के अनुसार मुआवजा वितरण किया जाएगा।

ग्रामीणों से जब पूछा गया कि क्या वे इस राशि से संतुष्ट हैं, तो SDM ने कहा – “यह तो ग्रामवासी ही बता पाएंगे, लेकिन उनके चेहरों की खुशी दिख रही है। 15 साल पुरानी मांग पूरी हुई है, और दिवाली के त्योहार से पहले राशि का वितरण होना उनके लिए भी अच्छी बात है और हमारे लिए भी। हमने कृषक हित में कुछ कार्य किया है।”

दिवाली से ठीक पहले मिली इस बड़ी राशि से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने SDM अतुल शेठे के प्रयास की सराहना की है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button