पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा और हरमीत सिंह होरा

धमतरी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा तथा नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता हरमीत सिंह होरा ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

दोनों नेताओं ने कहा कि दीपावली का पर्व जीवन में अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मकता लेकर आए। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से प्रार्थना की कि प्रदेश के प्रत्येक घर में धन-धान्य की वृद्धि हो तथा परिवारों में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौमाता और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है, वहीं भाई दूज भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इन त्योहारों को सभी लोग आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं।

दोनों नेताओं ने नागरिकों से त्योहारों के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, पटाखे चलाते समय सावधानी बरतने तथा बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा का ख्याल रखने की अपील की। साथ ही जरूरतमंदों की मदद कर उन्हें भी त्योहार की खुशियों में शामिल करने का आग्रह किया। अंत में उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की।

– Advertisement –

Ad image


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button