#Social

हिमाचल-पंजाब Border पर हाईटेक नाका


Damtal. डमटाल। पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर में हो रही आंतकवादी गतिविधियों को देखते हुए जिला पुलिस नूरपुर ने भी पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर ढांगू चक्की पुल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। थाना डमटाल के अंतर्गत आते ढांगू चक्की पुल पर नूरपुर जिला पुलिस द्वार सीसीटीवी निगरानी के साथ-साथ सहायक पुलिस निरीक्षक राजपाल ठाकुर की अगवाई में हथियारबंद पुलिस कर्मचारियों के तैनाती कर दी गई है। नाके के दौरन बाहरी राज्यों से आने वाली गाडिय़ों की जांच की गई। पुलिस उप अधीक्षक धर्मचंद वर्मा ने बताया कि बाहरी राज्यों से किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने, नशा कर वहान चलने वाले चालकों के खिलाफ चक्की पुल लगातार चैकिंग की जा रही है, जो कि आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button